बुलन्दशहर

सपा नेताओं ने नेता जी के जन्मदिन पर किया फल व बिस्कुट वितरण 

औरंगाबाद (बुलंदशहर)सपा नेताओं ने रविवार को समाजवादी पार्टी के संस्थापक धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव की जयंती पर मरीजों और गरीबों को फल बिस्कुट वितरित किए।

समाजवादी पार्टी के जिला मंत्री शहाजुद्दीन मेवाती उर्फ भूरा मेवाती एवं सैयद हुसैन अली ने रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखावटी पहुंच कर वहां भर्ती मरीजों को फल बिस्कुट प्रदान किए। सपा नेताओं ने कस्बे की झुग्गी-बस्तियों में रहने वाले गरीब लोगों के आवासों पर पहुंच कर उन्हें भी फल बिस्कुट वितरित किए। सपा नेताओं ने समाजवादी पार्टी के नेता धरती पुत्र, पूर्व रक्षा मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय नेता जी मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर यह आयोजन किया।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!