गौतमबुद्ध नगर की तीनों प्राधिकरणों पर महापंचायत करेगी भारतीय किसान यूनियन
नोएडा में हुई समीक्षा बैठक में बनी रणनीति

नोएडा: आज भारतीय किसान यूनियन महापंचायत की तैयारी को लेकर समीक्षा मीटिंग कार्यालय नलगाडा पर हुई आज की समीक्षा की अध्यक्षता सवेरा मास्टर जी ने एवं संचालन जेवर जिला अध्यक्ष रॉबिन नागर एवं सुनील प्रधान ने किया गौतमबुद्ध नगर के किसानों की लंबित मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने अब आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। आज नोएडा में संगठन की समीक्षा बैठक हुई, जिसमें तय किया गया कि जिले की तीनों प्राधिकरणों नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण पर चरणबद्ध तरीके से किसान महापंचायत आयोजित की जाएगी।
बैठक में जिले के सभी तहसील, ब्लॉक और गांव स्तर के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में किसानों की समस्याओं की समीक्षा की गई और महापंचायत की तैयारियों को लेकर जिम्मेदारी तय की गई
बैठक के बाद भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महा मंत्री एवं प्रदेश प्रवक्ता पवन खटाना ने कहा “किसान अब सिर्फ आश्वासन से नहीं मानेंगे। तीनों प्राधिकरणों के अधिकारी और शासन किसान की जमीन पर विकास तो कर रहा है, लेकिन किसान को उसका हक नहीं दे रहा। 10 प्रतिशत विकसित आबादी भूखंड, बैकलीज, रोजगार और उचित मुआवजा हमारा अधिकार है, कोई भीख नहीं।”
“हमने बहुत बार वार्ता की, ज्ञापन दिए, शांतिपूर्ण तरीके से बात रखी। लेकिन जब तक लिखित में फैसला नहीं होगा, तब तक आंदोलन रुकेगा नहीं। अब महापंचायत के माध्यम से किसान अपनी ताकत दिखाएगा। तीनों प्राधिकरणों पर महापंचायत होगी और जरूरत पड़ी तो दिल्ली तक भी जाएंगे। “मैं जिले के सभी किसानों, नौजवानों और पदाधिकारियों से अपील करता हूं कि एकजुट होकर महापंचायत में पहुंचें। ये लड़ाई सिर्फ एक गांव की नहीं, पूरे गौतमबुद्ध नगर के किसान की है
भारतीय किसान यूनियन के जिला मीडिया प्रभारी सुनील प्रधान ने कहा आज की समीक्षा बैठक में साफ हो गया कि संगठन पूरी तरह से तैयार है। गांव-गांव में संपर्क अभियान चलाया जाएगा। हर गांव से ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ किसान महापंचायत में पहुंचेंगे। प्राधिकरणों की मनमानी अब नहीं चलेगी। एक तरफ किसान की जमीन सस्ते में ली जाती है, दूसरी तरफ उसी किसान को अपने ही प्लॉट के लिए सालों तक चक्कर लगाने पड़ते हैं। ये अन्याय अब बर्दाश्त नहीं होगा। महापंचायत की तारीख और स्थान की घोषणा जल्द ही संगठन द्वारा आधिकारिक रूप से की जाएगी। मीडिया के माध्यम से सभी किसानों तक ये सूचना पहुंचाई जाएगी।”
सुरेंद्र नागर ने कहा 10 प्रतिशत विकसित आबादी भूखंड* का तत्काल आवंटन,बैकलीज / पुश्तैनी आबादी का निस्तारण,भूमि अधिग्रहण में *उचित मुआवजा और नए कानून का लाभ,प्रभावित किसान परिवारों को रोजगार,गांवों में सड़क, नाली, पानी, सफाई जैसी मूलभूत सुविधाएं, न्यू नोएडा सहित तीनों प्राधिकरण क्षेत्र के किसानों की समस्याएं समस्याएं हैं जिसका निस्तारण नहीं किया जा रहा,
समीक्षा बैठक में पदाधिकारियों ने गांव स्तर पर संगठन को और मजबूत करने और महापंचायत को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर राजे प्रधान, राजीव मलिक, संदीप एडवोकेट, जितेंद्र बैरागी, गौरव बैरागी, अनिल, राकेश, बिट्टू भाटी, प्रेम सिंह चंदीला, मास्टर सुबे राम, धर्मपाल सिंह स्वामी, वीरपाल सिंह, योगेश भाटी, बेली भाटी, सुंदर, ऋषि शर्मा, वीरपाल सिंह, नागेश कुमार, श्रीपाल मलिक, योगेश, सत्येंद्र, अमित जैलदार, पंकज शर्मा, अर्जुन यादव, अतुल चौहान, ललित नंबरदार, भारत प्रधान, कपिल तंवर, अमित डेढा, प्रदीप डेढा, दीपक, नीरज कुमार सिंह, भारत प्रधान, धर्मेंद्र प्रधान, सोनू भड़ाना, सोनू बैसला, धर्मेंद्र चपराना, गुलफाम, इस्माइल, मोती, नीरज भाटी, संजू , टीटू बैसला, संजू मोरना आदि सैकड़ो किसान कार्यकर्ता मौजूद रहे,






