जहांगीरपुर में एक परिवार ऐसा भी है, जो दशहरा पर करता है रावण की पूजा

जहांगीरपुर: दशहरा पर्व पर जहाँ पुरे देश मे भगवान श्री राम कि पूजा कि जाती है वही जहांगीरपुर के मौहल्ला स्वामीपाड़ा मे एक परिवार द्वारा दसानंद रावण को अपने पूर्वज मे उच्च ब्रह्मण मानते हुए पूजा अर्चना की जाती है। एक तरफ जगह जगह पर दशहरा पर्व पर रावण के पुतले का दहन किया जाता है वहीं कस्बा जहांगीरपुर के एक परिवार में पूजा की जाती है। इस विषय पर योगेश कुमार शर्मा से वार्ता करने पर उन्होंने बताया कि हमारे परिवार में सदियों से परम्परा चली आ रही है कि दशहरा पर्व पर महाज्ञानी, महाबली पराक्रमी लंकापति राजा लंकेश का पुतला बनाकर मिट्टी के बर्तनो मे 10 प्रकार का आनाज भर और मिष्ठान रखकर कुटुम्बजनों के साथ मंत्रोच्चार के साथ पूजा की जाती है। उसी परम्परा को निभाते हुए 20 अक्टूबर मंगलवार को लंकाधिपति राजा रावण का मंत्रोच्चार के साथ सभी ने पूजन किया, और अपने से बड़ों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। अन्त में दही व मट्ठा से बनाया गया प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर परपुष्कर शर्मा,दुर्गाप्रसाद शर्मा, दिनेशचन्द शर्मा, दीपांशु भारद्वाज, राजीव कुमार शर्मा, संजीव कुमार शर्मा, सुनील शर्मा, अनुज कुमार शर्मा, सुनील शर्मा, नवीन कुमार शर्मा, अंकुर शर्मा, विशाल भारद्वाज, गोपाल भारद्वाज, भानुप्रकाश शर्मा, प्रिंस शर्मा, सक्षम शर्मा, वंश भारद्वाज आदि परिजन मौजूद रहे।
रिपोर्टर कृष्णा वत्स






