जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल में ई-वेस्ट जागरूकता पर विद्यार्थियों द्वारा विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

ग्रेटर नोएडा:जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा में 5 अक्टूबर 2026 को प्रार्थना सभा के अंतर्गत ‘ई-वेस्ट’ के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष एवं ज्ञानवर्धक सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा VIIl ‘अ’ के विद्यार्थियों ‘मीरिया’ और ‘रेचल’ ने सभा की शुरुआत लयबद्ध संगीत के माध्यम से उत्साहपूर्वक अपनी प्रस्तुति दी।
सभा के मध्य में विद्यार्थियों ने ‘ई-वेस्ट’ के बढ़ते खतरे, उसके उचित निस्तारण तथा पर्यावरण संरक्षण के महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने बताया कि मोबाइल, कंप्यूटर, चार्जर, हेडफोन, बैटरी तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को लापरवाही से फेंकने के कारण पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
प्रस्तुति के दौरान विद्यार्थियों ने ‘ई वेस्ट’ इलेक्ट्रॉनिक चीजों के उचित प्रयोग के संदेश को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करते हुए सभी को ई-वेस्ट को अलग एकत्र करने और उसका उचित पुनर्चक्रण कराने के लिए प्रेरित किया। रोचक संवादों एवं जागरूकता संदेशों के माध्यम से विद्यार्थियों ने सभा में उपस्थित सभी को इसका संदेश दिया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सभी से इलेक्ट्रॉनिक कचरे के प्रति जिम्मेदार व्यवहार अपनाने तथा “स्वच्छ, हरित और सुरक्षित भविष्य” के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का समापन श्रीमती पूनम पालीवाल द्वारा प्रेरणादायक संदेश के द्वारा किया गया, कि आज की छोटी-सी जागरूकता ही कल के स्वच्छ और हरित पर्यावरण की नींव रख सकती है।






