
औरंगाबाद( बुलंदशहर )भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्षा सर्वेश वर्मा ने महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कल्पना वर्मा के आवास पर पहुंच कर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। सर्वेश वर्मा ने बुके भेंट कर जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। मिष्ठान खिलाकर उनकी तैनाती पर बधाई दी। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कल्पना वर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी की विधानसभा चुनावों में विजयश्री हेतु जी जान से प्रयास करने की आवश्यकता जताई और कहा कि जिले की सभी सीटों पर विजय हमारा एक मात्र लक्ष्य है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए अभी से तन-मन धन से जुटना होगा।
कल्पना वर्मा ने मंडल अध्यक्षा सर्वेश वर्मा का आभार जताया। प्रदीप कुमार लोधी एडवोकेट मौजूद रहे।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






