दनकौर

दनकौर:आज भारतीय जनता पार्टी गौतम बुद्ध नगर के द्वारा दनकौर मंडल में जेवर विधानसभा का बूथ सम्मेलन किया गया जिसमें रघुपरा मंडल ,जेवर मंडल ,कासना मंडल ,दनकौर मंडल के बूथ अध्यक्ष सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए जिसके मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष एमएलसी सतीश शर्मा व विशिष्ट अतिथि के रूप में जेवर विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह शामिल हुए,

बूथ सम्मेलन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने व संचालन विकास चौधरी ने किया पूर्व एमएलसी सतीश शर्मा ने कहा कि सभी बूथ अध्यक्ष अपने-अपने बूथ को मजबूत करें और प्रधानमंत्री जी के और योगी जी के जनकल्याणकारी विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं और आने वाले चुनाव में पूरी लगन के साथ सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ लग जाए जेवर विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह ने कहा विपक्ष के द्वारा कल जो प्रधानमंत्री जी के आवास पर जो धरना प्रदर्शन किया गया आज वह सभी देशवासी देख रहे हैं आने वाले चुनाव में विपक्ष को इसका जवाब दिया जाएगा विपक्ष के पास आज कोई मुद्दा नहीं है आज योगी जी के नेतृत्व में जेवर विधानसभा को एयरपोर्ट राजकीय डिग्री कॉलेज जैसी सुविधा दी गई है आने वाले दिनों में एक राजकीय अस्पताल और ईएसआई हॉस्पिटल स्टेडियम जैसी सुविधा फिल्म सिटी का भी शुभारंभ जल्द होगा,

इस मौके पर जिला महामंत्री वीरेंद्र भाटी, धर्मेंद्र भाटी, चंद्रमणि भारद्वाज ,गजेंद्र वाल्मीकि ,संजीव शर्मा, सुनील सिंह, दिनेश भाटी ,सत्येंद्र नागर ,अशोक शर्मा, अखिलेश नागर, अमित नागर, हरीश शर्मा,  राजेंद्र भाटी ,हरि दत्त शर्मा ,संजय शर्मा सहित काफी सदस्य मौजूद रहे,

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!