बुलन्दशहर

पृथ्वी दिवस समारोह में पर्यावरण संरक्षण पर जोर 

एन पी एस पब्लिक स्कूल में हुआ आयोजन 

औरंगाबाद( बुलंदशहर )एन पी एस पब्लिक स्कूल में मंगलवार को पृथ्वी दिवस समारोह आयोजित किया गया। वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि यदि अब नहीं चेते तो कल होने वाले विनाश को रोका नहीं जा सकेगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक अंकुर अग्रवाल एडवोकेट ने दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन करके किया। अपने संबोधन में उन्होने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पर्यावरण संरक्षण पर जोर देना है।

प्रार्थना सभा के उपरांत पृथ्वी दिवस पर आधारित प्रेरणादायक भाषणों एवं भावपूर्ण कविता पाठ किया गया। बच्चों ने रंगारंग पोस्टर और स्लोगन लिखे जिनमें धरती मां को बचाओ , हरियाली है जीवन, जैसे संदेशों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया गया। नन्हे मुन्नों ने पृथ्वी को बचाने का संकल्प लिया और गीत और कविताएं प्रस्तुत कर मन मोह लिया।

विद्यालय परिसर में हरित पहल करते हुए पौधा रोपण किया गया बच्चों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे और उनकी देखभाल करने का प्रण लिया। उप प्रधानाचार्य एवं बबिता सिंह ने जल संरक्षण कचरा प्रबंधन तथा ईंधन बचत पर प्रकाश डाला तथा कहा कि छोटे छोटे कदमों से ही बड़ा बदलाव लाना संभव है। प्रधानाचार्या प्रिया अग्रवाल ने जलवायु परिवर्तन ग्लोबल वार्मिंग और प्रदूषण की भयावहता को बताया और पर्यावरण मित्र उपायों को समझाया। उन्होने कहा कि सिर्फ एक दिन पृथ्वी दिवस ना मना कर हर दिन पर्यावरण संरक्षण पर काम करना होगा तभी पृथ्वी को बचाया जा सकता है पर्यावरण संरक्षण हम सभी का नैतिक कर्तव्य है।

कार्यक्रम का समापन धरती की पुकार नामक लघु नाटिका के साथ किया गया। धरती की पुकार ने दर्शकों को भावविभोर होकर पर्यावरण संरक्षण पर सोचने को बाध्य कर दिया।

समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया। आगंतुक अतिथियों अभिभावकों का प्रबंधक व प्रधानाचार्या ने आभार व्यक्त किया ।

रिपोर्टररजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!