महिला दिवस पर 9 प्रतिष्ठित महिलाओं का हुआ सम्मान
विभिन्न क्षेत्र की नो महिलाओं ने किया किड्स कलेक्शन लॉन्च

मेरठ:अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज दिनांक 8 मार्च दिन रविवार को फूलबाग कॉलोनी स्थित अविनाश जी एजेंसी के शोरूम विस्तार एवं किड्स कलेक्शन लॉन्च समारोह का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में शहर की विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही प्रतिष्ठित महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिनमें मिसेज मधु डांग (शिक्षाविद् एवं सामाजिक कार्यकर्ता), डॉ. मोहिनी लम्बा (फाउंडर एवं डायरेक्टर, अमेरिकन किड्ज़ एंड स्कॉलर्स एकेडमी), मिसेज मदीहा शाह रसूल (ग्लोबल इमेज कंसल्टेंट एवं फाउंडर, मदीहा फिनिशिंग स्कूल), संध्याआ पियुष गर्ग (ओनर, संध्या किचन), मिताली शर्मा (डायरेक्टर, वैष्णवी डांस एकेडमी मेरठ), मीनू कक्कड़ (न्यूट्रिशन & लाइफ स्टाइल कोच), अमन प्रीत कौर (ओनर, द बेकिंग कौर) और नेहा वत्स कक्कड़ (फाउंडर सेक्रेटरी, हियर द साइलेंस फाउंडेशन मेरठ), सिम्मी सिंह (वरिष्ठ शिक्षिका केंद्रीय विद्यालय) शामिल रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रविंदर कुमार कचरु (निदेशक फनराइड टॉयज एल एल पी) द्वारा दीप प्रज्वलन कर एवं सभी महिला अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में केक कटिंग सेरेमनी से हुआ। तत्पश्चात बच्चों से संबंधित नए आकर्षक आइटम्स का अनावरण किया गया और शोरूम के भव्य विस्तार की घोषणा की गई।
अविनाश जी एजेंसी के प्रबंधक तरुण चोपड़ा ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य महिला शक्ति को सम्मान देना और समाज में उनके योगदान को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह ने महिलाओं के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की और उनके सम्मान में आयोजित समारोह की प्रशंसा की। इस अवसर पर अरुण चोपड़ा, भावना चोपड़ा, तरुण चोपड़ा , मीनू चोपड़ा, तरुण , काजल , आँचल, राहुल आदि शहर के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




