बुलन्दशहर
उमेश वर्मा बने औरंगाबाद के लेखपाल

औरंगाबाद( बुलंदशहर ) उप जिलाधिकारी सदर नवीन कुमार ने उमेश वर्मा को औरंगाबाद का नया लेखपाल नियुक्त किया है। निलंबित लेखपाल वेद सिंह के स्थान पर यह तैनाती की गई है।
सत्तर हजार रुपए की रिश्वत वसूलने वाले लेखपाल वेद सिंह के निलंबन के पश्चात एस डी एम सदर नवीन कुमार ने मंगलवार को लेखपाल उमेश वर्मा को औरंगाबाद हल्के का नया लेखपाल नियुक्त किया है। देखना दिलचस्प होगा कि भूमाफियाओं की कारगुजारियों से त्रस्त औरंगाबाद कस्बे में लेखपाल उमेश वर्मा का कार्यकाल क्या नया गुल खिलाएगा।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल