बुलन्दशहर

कलश होटल में हुआ गुरु पूर्णिमा पर्व पर सुंदरकांड व भंडारा 

बुलंदशहर:जनपद बुलन्दशहर के कलश होटल में बालाजी दरबार के महंत स्वामी परमदेव महाराज व सनातन धर्म प्रेमियों के सौजन्य से गुरु पूर्णिमा के पर्व के उपलक्ष्य में बालाजी भंडारा, कीर्तन व सुंदरकांड का आयोजन बहुत ही भव्य रूप से आयोजित किया गया।जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में श्री कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम व विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री डी पी यादव का आगमन हुआ।कार्यक्रम में जनपद के अनेक गणमान्य लोगो व सनातन धर्म प्रेमियों ने पहुचकर धर्म लाभ अर्जित किया।गुरु पूर्णिमा का पर्व सनातन धर्म प्रेमियो के लिए बहुत मुख्य रूप से महत्वपूर्ण है। यह पर्व गुरु जनो के पूजन के रूप में मनाया जाता है!

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम, पूर्व कैबिनेट मंत्री डी पी यादव, अनूपशहर विधायक संजय शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस शियोपयाल सिंह, पूर्व राज्य मंत्री रणवीर सिंह, ठाकुर सुनील सिंह, पूर्व राज्य मंत्री राजीव, पूर्व विध्याक अनीता लोधी, पूर्व जिलाध्यक्ष सपा दिनेश गुर्जर, पूर्व मंत्री रणवीर सिंह, किसान यूनियन महाशकती अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह आदि सम्मानित गण उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- संजय गोयल सह संपादक ग्लोबल न्यूज 24×7

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!