भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) ने 25 अगस्त को होने वाली महापंचायत को लेकर बुलाई मीटिंग

ग्रेटर नोएडा:भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) पश्चिमी जोन के समस्त जिला अध्यक्ष,राष्ट्रीय पदाधिकारी,मंडल एवम् प्रदेश पदाधिकारीओ के साथ 25 अगस्त को संयुक्त मोर्चा गैर राजनीतिक की दिल्ली महापंचायत जंतर मंतर की तैयारी को लेकर सैक्टर 137 में अनिल तालान जी राष्ट्रीय अध्यक्ष (महात्मा टिकैत) व गौतमबुद्धनगर जिला अध्यक्ष पंकज शर्मा के नेतृत्व में एक इमरजेंसी मीटिंग बुलाई गई,
सुमित नागर मीडिया प्रभारी ने बताया जिसमें पश्चिमी जोन के राष्ट्रीय कार्यकारणी,राष्ट्रीय पदाधिकारीगण,मंडलोंके पदाधिकारीगण, व 22 जोन के जिला अध्यक्ष व युवा जिला अध्यक्ष व राष्ट्र और प्रदेश के पदाधिकारियों के साथ गहन चर्चा की गई और सभी 22 जोन के जिलाध्यक्षों, व अन्य पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि लगभग 22 जिलों से 12 से 15 हजार कार्यकर्ताओं देश के किसानों की विभिन्न प्रकार की समस्याओं को लेकर दिल्ली कुच करेंगे ।
इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष,राष्ट्रीय कार्यकारणी, राष्ट्रीय सचिव,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,राष्ट्रीय महासचिव,प्रदेश कार्यकारणी,प्रदेश अध्यक्ष,प्रदेश उपाध्यक्ष,सभी मंडलों के पदाधिकारी, NCR अध्यक्ष,सभी जोन के जिलाध्यक्ष,जिला सचिव,जिला मीडिया प्रभारी सभी जोन के युवा जिलाअध्यक्ष, जिला सचिव ,आदि लोग मौजूद रहे इसमें सुमित नागर जिला मीडिया प्रभारी गौतम बुद्धनगर भी मौजूद रहे।