ग्रेटर नोएडा

गलगोटिया विश्वविद्यालय का ‘परिवारिक विवाद समाधान केंद्र’ – सामाजिक न्याय और शांति की दिशा में बदलाव की नई पहल

ग्रेटर नोएडा:गलगोटिया विश्वविद्यालय और गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट के संयुक्त प्रयास से स्थापित परिवारिक विवाद समाधान केंद्र ने अपने प्रारंभिक चरण में ही उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं। इस केंद्र का शुभारंभ 4 सितंबर 2025 को हुआ था और यह 18 सितंबर 2025 से सक्रिय रूप से कार्यरत है। अब तक इस केंद्र ने केवल 8 दिनों के काउंसलिंग सत्रों में लगभग 20 परिवारिक विवाद मामलों मामलों की सुनवाई की गई। इनमें से 3 मामलों में सफल मध्यस्थता स्थापित करते हुए दोनों पक्षों के बीच सकारात्मक समझौते कराए गए हैं, जबकि शेष मामलों में प्रारंभिक परामर्श की प्रक्रिया जारी है।

परिवारिक विवाद समाधान केंद्र गलगोटिया विश्वविद्यालय के उस दृष्टिकोण का साकार रूप है जिसमें शिक्षा को केवल अकादमिक उपलब्धि नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन का माध्यम माना गया है। यह एक सामुदायिक-आधारित मंच है जो संवाद, सहानुभूति और समझ के माध्यम से परिवारों को उनके विवादों के समाधान की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करता है। यह पहल शिक्षा के उस व्यापक दृष्टिकोण को मूर्त रूप देती है जिसके अंतर्गत विश्वविद्यालय समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है।

गौतम बुद्ध नगर की पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने कहा “परिवारिक विवादों का समय रहते समाधान समाज में शांति और स्थिरता के लिए अत्यंत आवश्यक है। गलगोटियास विश्वविद्यालय के सहयोग से स्थापित यह केंद्र पुलिस और शैक्षणिक संस्थानों के बीच एक सराहनीय साझेदारी का उदाहरण है, जो नागरिकों को संवाद और सुलह की दिशा में प्रेरित करेगा।”

गलगोटियास विश्वविद्यालय के सीईओ डॉ. ध्रुव गलगोटिया ने कहा “गलगोटियास में हम मानते हैं कि शिक्षा का उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। परिवारिक विवाद समाधान केंद्र हमारी उस प्रतिबद्धता का प्रतीक है जो सहानुभूति, न्याय और सामुदायिक सेवा के मूल्यों पर आधारित है।”

डायरेक्टर ऑपरेशन्स श्रीमती आराधना गलगोटिया ने कहा “‘परिवारिक विवाद समाधान केंद्र’ गलगोटियास की उस भावना को दर्शाता है जिसके अंतर्गत हम ऐसे जिम्मेदार नागरिक तैयार करते हैं जो समाज में शांति और सौहार्द को बढ़ावा दे। प्रारंभिक सफलता हमारी टीम के समर्पण और पेशेवर निष्ठा का परिणाम है।”

माननीय कुलाधिपति श्री सुनील गलगोटिया के दूरदर्शी नेतृत्व में गलगोटिया विश्वविद्यालय निरंतर नवाचार, करुणा और सामुदायिक जुड़ाव को प्रोत्साहित कर रहा है।

परिवारिक विवाद समाधान केंद्र की प्रारंभिक उपलब्धियाँ इस बात का प्रमाण हैं कि गलगोटिया विश्वविद्यालय न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है, बल्कि विधिक शिक्षा को सामुदायिक सेवा से जोड़ते हुए शांति, न्याय और मानव गरिमा के सेतु के रूप में अपनी भूमिका को सशक्त बना रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!