भाकियू(महात्मा टिकैत) ने भाकियू (लोकशक्ति) को धरना स्थल पर जाकर दिया समर्थन

दनकौर:आज 81वें दिन गांव रौनीजा पर मनवीर सिंह की अध्यक्षता में तथा मास्टर श्यौराज सिंह के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा आज धरने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत अनिल तालान के नेतृत्व में अपने साथियों के साथ आकर अपने संगठन का समर्थन दिया। हम भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति की तरफ से भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत के समर्थन का धन्यवाद करते हैं।
आज के धरने पर अनिल तालान राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) संजय शर्मा रामपुर जिला अध्यक्ष गौतमबुद्ध नगर योगिंद्र अत्री राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य भीम चौधरी प्रदेश सचिव अलीगढ़ पंकज ठाकुर धीरज चौधरी नगला हुक्म सिंह अनुज मीडिया प्रभारी अलीगढ़ नागेन्द्र जिला सचिव अलीगढ़ व भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति से महेंद्र रावत, गिर्राज रावत, गजब प्रधान, राजन सिंह, शिब्बू मुखिया, बब्बल सिंह, मनवीर सिंह, शिवचरणी आदि पदाधिकारी व सैकड़ों किसान मौजूद रहे।





