जी. डी गोयनका पब्लिक स्कूल में बड़ी धूम धाम से मनाया गया दीपावली पर्व
दीपावली से सम्बंधित कई गतिविधियों , प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

ग्रेटर नोएडा:जी. डी गोयनका पब्लिक स्कूल में प्रत्येक वर्षों की भांति इस वर्ष भी विद्यार्थियों द्वारा दिवाली असेंबली आयोजित की गयी जिसमें विद्यार्थियों की प्रस्तुति ने समा ही बांध दिया।
इस मौके पर प्रधानाचार्या डॉ रेणू सहगल जी ने कहां कि प्रत्येक समाज त्योहारों के माध्यम से अपनी खुशियों को प्रकट करते हैं। हिन्दुओं के प्रमुख त्योहारों में से सबसे प्रमुख पर्व है दिवाली। इस त्योहार का ध्यान आते ही मन-मयूर नाच उठता है। यह पर्व दीपों का पर्व होने से हम सभी का मन आलोकित करता है। है। हमारे विद्यालय जी. डी गोयनका पब्लिक स्कूल ,स्वर्ण नगरी ग्रेटर नॉएडा में यह त्योहार हर वर्ष बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है।
प्री-प्राइमरी के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया व दीपावली से सम्बंधित कई गतिविधियों , प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया और रंगारंग कार्यक्रमों में छात्रों ने अपना सराहनीय प्रदर्शन दिया। विद्यार्थियों द्वारा दिवाली असेंबली आयोजित की गयी जिसमें विद्यार्थियों की प्रस्तुति ने समा ही बांध दिया। प्रधानाचार्या डॉ रेणू सहगल जी ने छात्रों की प्रस्तुति की सराहना की और आशीर्वाद देते हुए दीपावली की बहुत शुभकामनाएँ दी।





