मंदिर में पूजा करने गई नाबालिग बालिका से चार मनचलों ने की छेड़छाड़
मामला दर्ज नामजद आरोपी फरार

औरंगाबाद (बुलंदशहर)कस्बे के एक मौहल्ला निवासी 14 वर्षीय बालिका दीपावली पर मंदिर में पूजा करने गई थी। वह पूजा करके घर वापस लौट रही थी तभी रास्ते में मौहल्ले के तीन लड़कों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर उसे रोक लिया और छेड़छाड़ शुरू कर दी। बालिका ने उनकी अश्लील हरकतों का विरोध करते हुए शोर मचा दिया जिसपर आसपास के लोग और उसके परिजन मौके की ओर दौड़ पड़े। लोगों को आते देख चारों लड़के भाग खड़े हुए। पीड़िता ने बताया कि एक लड़के के हाथ में तमंचा था जिसे वो बार बार दिखाते हुए धमका रहा था।
पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने हर्ष पुत्र अशोक, विशाल पुत्र बिजेंद्र, टक्कर पुत्र नैपाल निवासी नई बस्ती औरंगाबाद तथा गांव सूरजपुर टीकरी निवासी निशांत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। सभी नामजद आरोपी फरार हैं। थाना प्रभारी राम नारायण सिंह ने बताया कि मामला नाबालिग लड़कों से संबंधित है। जांच पड़ताल जारी है।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल





