गाजियाबाद

हस्तिनापुर में यज्ञ एवं विचार गोष्ठी के माध्यम से जागी देशभक्ति और नैतिक मूल्यों की भावना-  प्रोफेसर विनोद नागर 

मेरठ:जनपद मेरठ के ऐतिहासिक एवं पवित्र स्थल हस्तिनापुर, जोकि कौरवों और पाण्डवों की जन्मभूमि के रूप में प्रसिद्ध है, भारत राष्ट्रीय सेवक संघ के तत्वावधान में एक भव्य विचार गोष्ठी एवं यज्ञ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व भारत राष्ट्रीय सेवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर विनोद नागर जी ने किया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र के प्रति समर्पण, देशभक्ति की भावना और नैतिक मूल्यों के संवर्धन को जन-जन तक पहुँचाना था।

यज्ञ के पवित्र अग्निकुंड में वैदिक मंत्रों की गूंज से सम्पूर्ण वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत हो उठा। प्रो. विनोद नागर जी ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि – “भारत की शक्ति उसके संस्कारों, संस्कृति और नैतिक मूल्यों में निहित है। जब नागरिकों के जीवन में सत्य, सेवा और समर्पण के आदर्श जीवित रहते हैं, तब ही राष्ट्र सशक्त और समृद्ध बनता है।”

गोष्ठी में विभिन्न शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, छात्र-छात्राओं और ग्रामीण प्रतिनिधियों ने भाग लिया। वक्ताओं ने भारतीय संस्कृति की प्राचीन परंपराओं और आधुनिक समाज में उनके पुनर्स्थापन की आवश्यकता पर विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम के अंत में सामूहिक ‘भारत माता की जय और राष्ट्रगीत के साथ राष्ट्र के प्रति समर्पण की शपथ ली गई। उपस्थित जनसमूह ने “जय भारत” और “वन्दे मातरम्” के जयघोष से वातावरण गुंजायमान कर दिया।

इस अवसर पर हस्तिनापुर की ऐतिहासिक धरा ने पुनः भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और देशभक्ति का अद्वितीय संगम देखा। कार्यक्रम को अत्यंत सफल बताते हुए आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे आयोजन निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त करते हुए कहा कि भारत राष्ट्रीय सेवक संघ राष्ट्र चेतना आत्म विश्वास और भारत का स्वाभिमान जगा कर रहेगा भारत राष्ट्रीय सेवक संघ भारत माता का का गौरव है इस अवसर पर सभी सम्मानित पदाधिकारीयों एवं सदस्यों ने संघ के प्रति सच्ची निष्ठा और ईमानदारी से काम करने का संकल्प लिया और युवा पीढ़ी को संस्कारवान बनाने के लिए युवा संघ परिषद बनाने के लिए सभी जिला अध्यक्षों को नियुक्ति करने का प्रस्ताव भेजा गया इस अवसर पर हजारों लोग उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!