पहासू ब्लॉक अध्यक्ष बने विनोद यादव
ब्लॉक पहासू में प्राथमिक शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी गठित

छतारी : अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ से संबद्ध उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक पहासू इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को किया गया। सर्वसम्मति से विनोद यादव को ब्लॉक अध्यक्ष और प्रदीप कुमार शर्मा को ब्लॉक मंत्री चुना गया। इसके साथ ही मधुबन गोपाल कौशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष, धर्मेंद्र कुमार कोषाध्यक्ष, देवेंद्र कुमार संयुक्त मंत्री तथा ब्रजवीर सिंह उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। अनस जमाल को मीडिया प्रभारी और पुष्पेश्वर दत्त शर्मा को ब्लॉक संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई।
चुनाव पर्यवेक्षक दिनेश कुमार और चुनाव अधिकारी मुलेंद्र प्रताप सिंह रहे। इस अवसर पर उपाध्यक्ष तेज प्रकाश शर्मा, राजेंद्र सिंह, मुकेश, नीरज, संगठन मंत्री राजकुमार कौशिक तथा जिला अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा की उपस्थिति में चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। नई कार्यकारिणी के गठन पर शिक्षकों ने एक-दूसरे को बधाई दी।
रिपोर्टर उपेंद्र शर्मा





