
औरंगाबाद (बुलंदशहर )औरंगाबाद पुलिस को उस समय एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई जब उसने अठ्ठाईस साल से फरार चल रहे एक ईनामी बदमाश को धर दबोचा। पकड़े गए बदमाश की गिरफ्तारी पर दस हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था और उसके उपर संगीन धाराओं में सात मुकदमे दर्ज थे।
थाना प्रभारी रामनरायण सिंह ने मुखबिर की सटीक सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अपनी टीम के साथ एक फरार अभियुक्त जितेंद्र पुत्र राजवीर सिंह निवासी गांव चूहडपुर थाना कोतवाली देहात बुलंदशहर को बंदी बना लिया। पकड़े गए अभियुक्त पर औरंगाबाद थाने पर 2/3 गैंगेस्टर एक्ट के अंतर्गत मुकदमा अपराध संख्या 48/1997 दर्ज था और वह न्यायालय में हाजिर नहीं हो रहा था। अभियुक्त की गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर द्वारा दस हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। अभियुक्त के खिलाफ विभिन्न थानों में आधा दर्जन मुकदमे दर्ज पाये गये हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी रामनरायण सिंह उप निरीक्षक मौहम्मद परवेज ,उप निरीक्षक सुजीत कुमार हेड कांस्टेबल मुस्तकीम,हेड कांस्टेबल हरीओम शामिल रहे।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






