ग्रेटर नोएडा

जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस सप्ताह

ग्रेटर नोएडा:जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में क्रिसमस सप्ताह 8 से 12 दिसंबर तक बड़े धूमधाम से मनाया गया। प्री नर्सरी से लेकर कक्षा दो तक के बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया और अपने हुनर का प्रदर्शन किया।

क्रिसमस ट्री की सजावट, क्रिसमस कैरोल, क्रिसमस की कहानी, खेल, डांस, क्रिसमस कार्ड बनाना जैसी गतिविधियों में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

प्रिंसिपल डॉ. रेनू सहगल ने सभी बच्चों की सराहना की और उन्हें क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि क्रिसमस सप्ताह के दौरान बच्चों का प्रदर्शन बहुत ही अच्छा रहा और उन्हें आगे भी ऐसे ही उत्साह और आनंद के साथ गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!