दनकौर

पब्लिक इंटर कॉलेज में हुआ वैज्ञानिक मैजिक शो”का आयोजन

जहांगीरपुर: आज पब्लिक इंटर कॉलेज जहांगीरपुर में भारत रेडक्रास सोसायटी के तत्वाधान में जिला रेडक्रास सोसायटी गौतमबुद्धनगर द्वार एक शानदार वैज्ञानिक मैजिक शो आयोजित किया गया !विद्यालय के प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा ने बताया कि आज के इस वैज्ञानिक मैजिक शो में प्रचारक/सदस्य श्री वी.के सम्राट द्वारा बच्चों के लिये बौद्धिक, ज्ञानवर्धक एवं अति सुंदर व मनोरंजक प्रस्तुतियों को प्रस्तुत किया जिसका समस्त स्टाफ व छात्र /छात्राओं ने भरपूर आनंद उठाया !

मैजिक शो का शुभारम्भ विद्यालय के प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा ने कैंडिल जलाकर किया तथा कार्यक्रम के अन्त में शानदार उद्बोधन भी दिया ! इस अवसर पर मदनगोपाल शर्मा, संजय कुमार, राकेश कुमार, राजन,पियुष, उजाला, राजकुमार आर्य समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा !

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!