ग्रेटर नोएडा

करप्शन फ्री इंडिया के ज़ू थर्ड के सेक्टर अध्यक्ष बनें धर्मेंद्र भाटी

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ज़ू थर्ड में राक्षस रूपी भ्रष्टाचार के खिलाफ एवं समस्याओं के समाधान हेतु करप्शन फ्री इंडिया संगठन की बैठक हुईं। बैठक में सेक्टर की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए धर्मेंद्र भाटी को अध्यक्ष नियुक्त किया।

करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ज़ू थर्ड में विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु करप्शन फ्री इंडिया संगठन का विस्तार करते हुए सेक्टर निवासी धर्मेंद्र भाटी को सेक्टर ज़ू थर्ड का अध्यक्ष,पवन सिंह को सचिव,मोहित कपासिया को प्रभारी एवं भीष्म कुमार को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी।

वही नवनिर्वाचित अध्यक्ष धर्मेंद्र भाटी ने कहा कि जो जिम्मेदारी संगठन के द्वारा दी गई है उसको पूर्णतय ईमानदारी एवं निष्ठा पूर्वक निभाएंगे।

करप्शन फ्री इंडिया संगठन की कोर कमेटी के प्रमुख सदस्य ब्रह्मपाल कपासिया ने बताया कि सेक्टर की सभी समस्याओं के समाधान हेतु ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर संगठन के कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे।

इस दौरान- ब्रह्मपाल कपासिया मास्टर विकल भाटी आनंद कुमार निरंजन भंडारी नीरू कुमार पंडित पीतांबर आचार्य सुदर्शन सिंह अशोक कुमार जितेंद्र कुमार शिवकुमार आदि लोग मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!