उत्सव:बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुआ सामूहिक 25 कन्याओं का विवाह समारोह

ग्रेटर नोएडा: आज 25 कन्याओं सहित उनके परिवार वालों के लिए रहा ऐतिहासिक दिन जिसमें पूर्व राज्यपाल सहित सामाजिक, राजनैतिक, पत्रकार,कवि, शासन- प्रशासन सहित क्षेत्र से आई बड़ी-बड़ी हस्तियां 25 जोड़ो की शादी में बने साक्षी,
ओमप्रकाश अग्रवाल ने ग्लोबल न्यूज 24×7 के मुख्य संपादक ओमप्रकाश गोयल को बताया कि ओपॉ फ़ाउंडेशन ग्रेटर नोएडा के तत्वावधान में 25 ज़रूरतमंद कन्याओं का विवाह समारोह 14 फरवरी शनिवार को D 48 साइट फ़ोर ग्रेटर नोएडा पर बड़े ही धूमधाम से सम्पन्न हुआ । 
मनोज सिंघल ने बताया कि सभी 25 दूल्हे की बारात घोड़ा बग्गी में बैठकर जय किसान खल भंडार साईट 4 से शुरू होकर बैंड बाजे ,ढोल नगाड़े और आतिशबाज़ी के साथ विवाह स्थल पर पहुँची ।
विवाह स्थल पर पहुंचे सभी दूल्हों का गेट पर पूनम अग्रवाल और अन्य महिलाओं द्वारा तिलक लगाकर स्वागत किया गया । 
ओमप्रकाश अग्रवाल और पूनम अग्रवाल की शादी की वर्षगांठ पर पिछले 5 वर्ष से लगातार ये आयोजन किया जा रहा है जिसमें अब तक 108 कन्याओं का विवाह संपन्न कराया गया है।
सभी नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने के लिए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्यपाल श्री कलराज मिश्र जी पहुंचे ।
कार्यक्रम में ओमप्रकाश अग्रवाल, पूनम अग्रवाल , मनोज सिंघल , अनुज सिंघल , अमन अग्रवाल , क्रति अग्रवाल , आकाश अग्रवाल , राशि अग्रवाल , मुकुल गोयल आदि उपस्थित रहे ।







