
औरंगाबाद (बुलंदशहर )पाल आदर्श जूनियर हाईस्कूल आंजनी में शनिवार को कक्षा बारह के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर बच्चों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
शुभारंभ प्रबंधक वेद प्रकाश लोधी ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन करके किया। अपने संबोधन में उन्होने कहा कि यह विदाई समारोह हमारे लिए भावनाओं से ओतप्रोत है। बरसों तक जिन बच्चों को हमने शिक्षित किया उन्हें आगे बढ़ते देखा उन्हें विदा करना अत्यंत कठिन है। लेकिन प्रगति के लिए यह अत्यंत आवश्यक भी है। उन्होने बच्चों को अनुशासन में रहकर लगन और मेहनत ईमानदारी से कठिन परिश्रम करते हुए अपने हर लक्ष्य को हासिल करने का मूल मंत्र दिया।
प्रधानाचार्य ने बच्चों को अपने सपने साकार करने और अपने परिजनों के साथ साथ स्कूल का नाम रोशन करने का आग्रह किया।
कक्षा ग्यारह के बच्चों ने अपने सीनियर साथियों को भावपूर्ण विदाई दी और स्मृति चिन्ह उपहार भेंट किए। सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।







