ग्रेटर नोएडा

दलेलगढ़ में मासूम 3 वर्षीय देवांश की गड्ढे में गिरने से हुई मौत

बिलासपुर : दलेलगढ़ में 3 वर्षीय देवांश गांव में बनी डालेश्वर बाबा की समाधि पर परिवार के साथ गया था कि शनिवार शाम को पास बने गड्ढे में गिरने से मौत हो गई ।

अनिल की बेटी अंजलि सिकंदराबाद का गांव सपौनी में राकेश से विवाह हुआ था अपनी मायके आई हुई थी इसका भाई कालू पिछले 41 दिन से यहां तपस्या कर रहा था उसकी तपस्या का अंतिम दिन था इसलिए प्रसाद वितरण का कार्य हो रहा था। इसी दौरान 3 वर्षीय बच्चा देवांश समाधि के पास बने पानी भरे मे गिरने से मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद परिवार में हाहाकार मच गया । शाम को घटना के बाद सदर तहसीलदार डॉ अजय , नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे ।

ग्रामीण अमित भाटी , कृष्णकांत शर्मा, विनोद ,लीलू प्रधान, रवि आदि ने बताया कि कई बार ग्रामीणों ने अधिकारियों को गहरा गड्ढा होने की शिकायत की तथा इसकी तारबंदी की मांग की गई परंतु प्रशासन ने इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!