बुलन्दशहर
सत्तर वर्ष से अधिक उम्रदराज लोगों के बनाये आयुष्मान कार्ड
पांच लाख रुपए तक मिलेगा मुफ्त इलाज

औरंगाबाद (बुलंदशहर )ग्राम सुरजावली में सोमवार को सत्तर साल से अधिक उम्र वाले ग्रामीणों को आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के लिए कैम्प लगाया गया। कैम्प में अनेक पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए।
विकास खंड लखावटी अंतर्गत ग्राम सुरजावली में भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड कैम्प लगाया गया। शिविर में ग्राम प्रधान गजराज सिंह लोधी ने सत्तर साल से अधिक उम्र वाले दर्जनों ग्रामीणों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर जाकिर अली एच डब्ल्यू सी नौबतपुर ने गैंदा देवी किशनवती भजनलाल अतर सिंह नंदपाल अमरावती सुखिया आदि अनेक पात्र लोगों के कार्ड बनाए। ग्रामीणों ने भारत सरकार की जनकल्याणकारी आयुष्मान योजना से काफी खुशी का इजहार किया और धन्यवाद दिया।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल







