सिस्टम की लापरवाही, आमजन के जीवन से खिलवाड़ -महकार नागर

ग्रेटर नोएडा:सङक किनारे गडढे विभाग के लोगों को दिखाई ही नहीं देते, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में तो पूरी तरह अनदेखी की जा रही है ,मैन कल्दा राजवाहे पर वाहनों के द्वारा लोगों की भारी तादाद में आवाजाही है इस मार्ग पर घंघौला चौकी से सलैमपुर, कनारसी, चचूला होते हुए एयरपोर्ट की तरफ चौबीस घंटे आवाजाही रहती है।सङक की चौड़ाई कम है ऊपर से किनारों पर गहरे गडढे लोगों की जान के लिए खतरा बने हुए है रात्रि में सङक पर लाइट ना होने पर चालकों को गडढे दिखाई नहीं देते, जिससे कई लोग घायल हो चुके हैं ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में कई बार लाइट की बात रखी गई है लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिल पाया है।यहां विभागों की नींद तब खुलती है जब कोई बङी घटना घटित हो जाती है।आए दिन सिस्टम की लापरवाही का शिकार आम आदमी हो रहा है । समय रहते ध्यान नहीं दिया जाना, फिर लीपापोती करना। ये खेल बंद होना आवश्यक है।







