बुलन्दशहर

ओवर रेटिंग को लेकर शराब ठेके पर बरातियों से हुई धक्का मुक्की 

बरातियों ने जिला आबकारी अधिकारी को दी सूचना ,कार्रवाई का मिला आश्वासन 

औरंगाबाद (बुलंदशहर )सहकारी नगर शराब ठेके पर बरातियों ने ओवररेटिंग का विरोध किया तो ठेके वालों ने बरातियों से धक्का मुक्की और मारपीट शुरू कर दी। एक बराती युवक ने जिला आबकारी अधिकारी को फोन पर स्थिति से अवगत कराया तो ठेकेदार ठेका बंद कर भाग खड़ा हुआ। जिला आबकारी अधिकारी ने बरातियों को जांच कर कठोर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

औरंगाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ईलना से एक युवक सोनू की बारात मंगलवार को गांव कुछेजा गयी थी। बरातियों में से कुछ युवकों ने सहकारी नगर अंग्रेजी शराब ठेके पर ब्लेंडर प्राइट का हाफ मांगा तो ठेकेदार के कर्मचारियों ने प्रिंट रेट से 10 रुपए ज्यादा मांगें। युवकों ने ओवररेटिंग का विरोध किया तो ठेके वालों ने बरातियों से अभद्रता करते हुए धक्का मुक्की शुरू कर दी। एक युवक ने जिला आबकारी अधिकारी को फोन पर स्थिति से अवगत कराया तो ठेके वाले ठेका बंद कर चलते बने।

जिला आबकारी अधिकारी ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!