ग्रेटर नोएडा

सम्पन्न गांव भी विकास से अछूता, मूलभूत समस्याओं को लेकर ग्रामीणों में रोष

आबादी 5000,  वोटर 2000,साक्षरता दर 90 फीसदी

बिलासपुर:ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण व सदर तहसील के गांव दलेलगढ़ की गिनती जिला गौतमबुद्ध नगर के सम्पन्न गांव में होती है । इसके बावजूद गांव में मूलभूत समस्याओं की भरमार है । गांव में वर्षों पहले सीवर लाइन, पंपहाउस, बारात घर लाखों रुपए लागत से बनाई गई थी, लेकिन आजतक संचालित नहीं किया गया । जिससे ग्रामीणों में शासन प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के प्रति भारी आक्रोश व्याप्त है । गांव में गड्ढे में जलभराव में बच्चों के डूबकर मौत को लेकर ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण द्वारा गुमराह किए जाने को लेकर आक्रोश व्याप्त है।

इतिहास डेवटा गांव से बाबा हेमू भाटी 1506 में बालेश्वर बाबा के नाम से दलेलगढ़ गांव की स्थापना की थी । नीम का पेड़ लगा गांव में रहने लगे जो आज चौपाल दलेलगढ़ गांव स्थापना की गवाही दे रही है ।

दलेलगढ़ गांव में सभी ग्रामवासियों में आक्रोश 

दलेलगढ़ गांव गुर्जर बाहुल्य है । गांव में गुर्जर, ब्राह्मण, जाटव, कुम्हार, बैरागी, नाई, मुस्लिम, वाल्मीकि आदि में मूलभूत समस्याओं को लेकर आक्रोश व्याप्त है । ग्रामीणों ने दलेलगढ़ विकास समिति के सचिव अमित भाटी के नेतृत्व में बैठक कर जिला प्रशासन व प्राधिकरण को गांव के विभिन्न समस्याओं को लेकर हस्ताक्षर युक्त मांग पत्र देकर मूलभूत सुविधाओं का निदान किए जाने की पुनः मांग उठाई है।

गांव की समस्याएं जर्जर सभी सम्पर्क मार्ग मरम्मत कराई जाएं ।

– तालाबों में समुंद्र सोख व गंदगी की सफाई कराई जाएं ।

– नहर माइनर नाले आबादी के बीच सफाई कराई जाएं ।

– अधिकतर हैंडपंप व स्ट्रीट लाइट खराब ठीक कराई जाए ।

– सीवर लाइन व पंपहाउस बंद पड़े चालू कराई जाए ।

– बारात घर जर्जर परिसर में उगी झाड़ियों की सफाई कराई जाएं ।

– दस बीघा क्रीड़ा स्थल भूमि अवैध कब्जा मुक्त कराई जाए ।

“गांव के दोनों तालाब आबादी के बीच है । जिससे ग्रामीण विभिन्न बीमारी से ग्रस्त हैं । तालाबों के सुंदरीकरण करने की लिखित शिकायतें ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण से लगातार मांग करते रहे हैं ।

मास्टर श्रीपाल जाटव, दलेलगढ़ कहते हैं कि “गांव स्थित नहर माइनर नाले में तब्दील हो गया है । गंदगी से लबालब हो गया है । प्राधिकरण, जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधि व सिंचाई विभाग तक मांग पर सुनवाई नहीं हुई । पक्का नाले निर्माण कराया जाए ।

इंदर शर्मा व गजराज सिंह भाटी दलेलगढ़ का कहना है कि “गांव में शुद्ध पेयजल आपूर्ति नहीं होने से पानी खरीद कर पीना पड़ रहा है । जबकि सालों पहले पंपहाउस वह पाइप लाइन बिछाने के बावजूद आजतक चालू नहीं हुई । जनप्रतिनिधियों से हिसाब किताब मांगा जाएगा  धर्मवीर, दलेलगढ़ कहां की गांव के सभी मुख्य सड़क मार्ग जर्जर होने के कारण विशेष कर बुजुर्गों के लिए परेशानी हो रही है । गांव में आने वाले नेताओं के वादाखिलाफी हिसाब-किताब चुकता करने का समय आने वाले समय में ग्रामीण करेंगे ।

रिपोर्ट- घनश्याम पाल नर्मल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!