बुलन्दशहर

सारे दिन जाम से हाफंता रहा औरंगाबाद 

सड़क पर वाहनों की लगातार लंबी कतारें,पुलिस नदारत

औरंगाबाद( बुलंदशहर )कस्बे में स्टेट हाइवे पर गुरुवार को जाम लगा रहा। जाम से निजात दिलाने में पुलिस नाकाम रही। पुलिस कर्मी नदारत रहे।

गुरुवार को स्टेट हाइवे पर जमकर जाम लगा। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। वाहन चालकों को कस्बा पार करने में घंटों जाया करने को बाध्य होना पड़ा। खास बात यह रही कि पुलिस का कोई जवान सड़क पर दिखाई नहीं पड़ा। राहगीरों दुकानदारों और वाहन चालकों यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!