बुलन्दशहर

रमजान माह के पहले जुम्मे पर नमाज़ शांति पूर्वक संपन्न 

जामा मस्जिद में हजारों नमाजियों ने पढ़ी जुम्मे की नमाज 

औरंगाबाद( बुलंदशहर )पवित्र रमजान माह के पहले जुम्मे पर नमाज़ शांति पूर्वक संपन्न हुई। स्टेट हाइवे स्थित जामा मस्जिद में हजारों नमाजियों ने जुम्मे की नमाज पढ़ी।

जामा मस्जिद के पेश इमाम कारी शेर मौहम्मद ने जुम्मे की नमाज पढ़ाई। अपने खुतबे में कारी साहब ने कहा कि रोज़ा रखने वाले लोगों को गरीबों की भरपूर इमदाद करनी चाहिए। किसी जरूरतमंद कमजोर की मदद अल्लाह की सबसे बड़ी खिदमत है। इस अवसर पर मुल्क और कौम की तरक्की अमन चैन और खुशहाली के लिए दुआ की गई। कस्बे और आसपास के देहात में भी सभी मस्जिदों में रमजान माह के पहले जुम्मे पर नमाज़ अदा की गई।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!