ग्रेटर नोएडा

शारदा विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य और नर्सिंग पर ISPN का 4वां अंतरराष्ट्रीय एवं 25वां वार्षिक सम्मेलन आयोजित

ग्रेटर नोएडा: शारदा विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा में 23 से 25 फरवरी तक इंडियन सोसाइटी ऑफ साइकियाट्रिक नर्सेज (ISPN इंडिया) का 4वां अंतरराष्ट्रीय और 25वां वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।

यह सम्मेलन मानसिक स्वास्थ्य और मनोचिकित्सा नर्सिंग के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम है। आज के समय में प्राकृतिक आपदाएं, महामारी और अन्य आपात स्थितियां बढ़ रही हैं। ऐसे समय में लोगों को मानसिक सहारा देना बहुत जरूरी हो जाता है। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए इस सम्मेलन का विषय रखा गया है – “सेवाओं तक पहुंच: आपदाओं और आपात स्थितियों में मानसिक स्वास्थ्य – नर्सों को सशक्त बनाना।” इसका उद्देश्य है कि मानसिक स्वास्थ्य नर्सों को और अधिक सक्षम बनाया जाए ताकि वे संकट के समय बेहतर सेवा दे सकें।

इस तीन दिवसीय सम्मेलन में देश और विदेश के कई प्रसिद्ध विशेषज्ञ शामिल हो रहे हैं। इनमें निमहांस, एम्स और आईएचबीएएस जैसे बड़े संस्थानों के विशेषज्ञ भी भाग ले रहे हैं। सम्मेलन में डॉ. राधाकृष्णन जी (निमहांस, बेंगलुरु), डॉ. राजेश सागर (एम्स), डॉ. सुजाता सतपथी (एम्स), डॉ. संध्या गुप्ता (एनएचआरसी, भारत सरकार), कर्नल केका चटर्जी (मिलिट्री नर्सिंग सर्विस, आर्मी हॉस्पिटल) और डॉ. जी. बालामुरुगन (टेली मानस, निमहांस बेंगलुरु) जैसे प्रमुख वक्ता अपने विचार साझा करेंगे।

यह सम्मेलन डिजिटल मेंटल हेल्थ मिशन के अनुरूप आयोजित किया जा रहा है और यह विचारों के आदान-प्रदान, नई जानकारी सीखने और मिलकर काम करने का एक बड़ा मंच बनेगा।

शारदा विश्वविद्यालय के प्रो चांसलर श्री वाई, के, गुप्ता ने कहा कि आपदा और आपातकाल के समय मानसिक स्वास्थ्य सेवा बहुत जरूरी होती है। मानसिक स्वास्थ्य नर्सें संकट के समय लोगों को सहारा देती हैं और उन्हें फिर से सामान्य जीवन की ओर लौटने में मदद करती हैं।

आईएसपीएन के संरक्षक और इंडियन नर्सिंग काउंसिल के अध्यक्ष डॉ. टी. दिलीप कुमार ने कहा कि ISPNC 2026 केवल एक सम्मेलन नहीं, बल्कि एक पहल है, जिसका उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य को आपदा प्रबंधन का मुख्य हिस्सा बनाना है और नर्सों को मजबूत बनाना है ताकि वे हर आपात स्थिति का सामना कर सकें।

इस कार्यक्रम के दौरान नर्सिंग स्कूल के डीन प्रोफेसर श्री राजा, डॉ. किरण सहित फैकल्टी मेंबर्स, स्टाफ, स्टूडेंट्स आदि उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!