किसान यूनियन (भारतभूमि) कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न
बुलंदशहर महापंचायत को सफल बनाने की रणनीति पर विचार विमर्श ,होली मिलन समारोह भी हुआ

बुलंदशहर: किसान यूनियन (भारत भूमि) की बैठक पवसरा रोड स्थित कल्याण मंडप में आयोजित की गई। बैठक में बुलंदशहर महापंचायत को सफल बनाने हेतु कार्यकर्ताओं ने विचार विमर्श किया।
बैठक में सर्वसम्मति से मनदीप भड़ाना को बुलंदशहर जिले का अध्यक्ष तथा विनोद गूर्जर को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष गुड्डू गूर्जर, परवीन गूर्जर, बंटी ठाकुर,पिंटू ठाकुर, शमशेर अली, गजेंद्र सिंह, गौरव पाल, सुंदर ठाकुर गजेंद्र लोधी राजू गूर्जर जगदीश बाबी राजेश सैनी रोहित चौधरी देवेन्द्र आदि सभी सम्मानित पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष चौधरी सोविंदर प्रधान के नेतृत्व में संगठन की समीक्षा बैठक के उपरांत होली मिलन समारोह आयोजित किया गया सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने रंग गुलाल लगाकर एक दूसरे को गले लगा कर बधाई दी और शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल







