बुलन्दशहर

महिलाओं ने किया श्रृद्धा पूर्वक होली पूजन,परंपरागत रूप से की होली परिक्रमा 

औरंगाबाद( बुलंदशहर )सनातनी महिलाओं ने श्रृद्धा पूर्वक होली पूजन किया और होलिका मैय्या से अपने परिजनों की कुशल मनौती मांगी।

स्टेट हाइवे स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सामने होलिका दहन स्थल पर महिलाओं ने मंगल गीत गाते हुए परंपरागत रूप से होलिका मैय्या का पूजन किया। होली की परिक्रमा करते हुए होलिका मैय्या से अपने परिजनों की कुशल मनौती मांगी। होलिका दहन रात्रि में किया जायेगा। चंद्र ग्रहण लगने के कारण इस बार रंग बिरंगी होली मंगलवार की बजाय बुधवार को मनाई जाएगी।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!