दनकौर

बिलासपुर होलिका दहन स्थल पर पुलिस प्रशासन तैनात

बिलासपुर: पूर्व सभासद मोहित योगी और पूर्व सभासद राजेंद्र प्रजापति आर्य एवं पुलिस चौकी प्रभारी ने अपने महिला एवं पुरुष सहकर्मी के साथ होली का दहन स्थल पर मौजूद रहकर होलिका दहन व्यवस्था का निरीक्षण किया जो कि किस स्थल पर होलिका दहन पूर्व 7:00 बजे हवन पूजा शुरू होकर 8:00 बजे होलिका दहन अपनी देखरेख में संपन्न करवाएंगे।

चौकी प्रभारी ने बताया कि होलिका दहन कार्यक्रम संपन्न होने में बिलासपुर नगर पंचायत से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहां है कि होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक पर्व है, सभी अपने पिछले आपसी मतभेद भुलाते हुए प्रेम एवं सद्भाव के साथ हंसी खुशी रंग बिरंगे गुलाल अथवा टेसू के फूलों के साथ से मनाएं , किसी के ऊपर भी जबरन रंग ना डालें। ताकि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था एवं जन के सहयोग से बनी रहे,

रिपोर्ट- घनश्याम पाल निर्मल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!