अखिल भारतीय गुर्जर महासभा की कार्यकारिणी का भव्य स्वागत
ग्रेटर नोएडा के जुनेदपुर गांव में अखिल भारतीय गुर्जर महासभा की कार्यकारिणी का भव्य स्वागत, समाज के विकास पर दिया गया जोर

दनकौर:ग्राम जुनेदपुर में छात्र अधिकार संघ के संस्थापक अरुण नागर द्वारा अखिल भारतीय गुर्जर महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के आगमन पर भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गांव के बड़ी संख्या में लोग और समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस अवसर पर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिश्चंद्र भाटी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सविंदर भाटी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश विकल, जिला अध्यक्ष अशोक भाटी, जिला युवा अध्यक्ष प्रमोद भाटी तथा मीडिया प्रभारी अरुण भाटी जी का ग्रामीणों द्वारा फूल-मालाओं और जोरदार ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिश्चंद्र भाटी ने कहा कि गुर्जर समाज को शिक्षा, संगठन और आपसी एकता के माध्यम से आगे बढ़ाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं से समाज के विकास और उत्थान के लिए आगे आने का आह्वान किया। अन्य पदाधिकारियों ने भी समाज की एकजुटता और सामाजिक जागरूकता पर जोर दिया।
इस अवसर पर आगामी 14मार्च 2026 को विजय सिंह पथिक जयंती के उपलक्ष्य में रामलीला मैदान, ऐच्छर में होने वाले भव्य कार्यक्रम की जानकारी दी गई और सभी ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई।
कार्यक्रम में गांव के प्रमुख लोगों में अरुण नागर, दीपक नागर अनिल मोहित पवन नागर राहुल कपिल सोनू कैलाश नागर लख्मी शर्मा सहित अन्य गणमान्य ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने समाज की एकता और विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का समापन समाज की एकता, शिक्षा और विकास के संदेश के साथ किया गया।
रिपोर्ट घनश्याम पाल






