ग्रेटर नोएडा

भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ गुर्जर का अपने गांव पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

ग्रेटर नोएडा:सीडीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त हुए ग्रेटर नोएडा के गाँव पाली निवासी सिद्धार्थ गुर्जर आज जब अपने गांव पहुंचे तो उनके स्वागत के लिए पूरा गांव उमड़ पड़ा।

सिद्धार्थ ऐसे देशभक्त परिवार से आते हैं, जिनके पिता, दादा और मामा भी भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। यह परिवार हमेशा से देश सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाता रहा है।

ऐसे वीर और देशभक्त परिवार पर हम सभी को गर्व है। सिद्धार्थ गुर्जर को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। 🇮🇳💐

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!