बुलन्दशहर

उधार चुकाने के बहाने घर बुलाकर युवक को धुना

पीड़ित की तहरीर पर दो नामजदों सहित चार पर मुकदमा दर्ज सभी आरोपी फरार 

औरंगाबाद (बुलंदशहर )गांव मूढ़ी बकापुर निवासी एक युवक को एक व्यक्ति ने अपने पैसे ले जाने के बहाने बुलाया और साथियों सहित मारपीट कर ज़ख़्मी कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजदों सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। सभी आरोपी फरार होने में कामयाब रहे।

गांव मूढ़ी बकापुर निवासी दुष्यंत पुत्र हरेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसे मौहल्ला ढाक कस्बा औरंगाबाद निवासी योगेश पुत्र धर्मवीर सिंह ने फोन कर कहा कि अपने 8800 रुपए आकर ले जाओ। जैसे ही मैं उसके घर पहुंचा तो योगेश और उसके भाई आशु ने दो अन्य अज्ञात लोगों के साथ मिलकर गंदी गंदी गालियां देते हुए लाठी डंडे से मारपीट शुरू कर दी। बुरी तरह ज़ख़्मी करके घर से भगा दिया।

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने योगेश पुत्र धर्मवीर और आशु पुत्र धर्मवीर सिंह निवासी मौहल्ला ढाक कस्बा औरंगाबाद व दो अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सभी आरोपी फरार होने में कामयाब रहे।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!