किसान मंच

महापंचायत को सफल बनाने को लेकर किसान एकता महासंघ ने की बैठक  

नोएडा:- आज किसान एकता महासंघ की बैठक शहदरा गांव में नवल खारी के आवास पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश कसाना के नेतृत्व सम्पन्न हुई बैठक की अध्यक्षता चौधरी जितराम सिंह ने की एवं संचालन जिला अध्यक्ष अरविन्द सैकेटरी ने किया इस दौरान संगठन के प्रदेश प्रभारी चौ पपू प्रधान ने बताया संगठन के पदाधिकारी संजय कसाना द्वारा पंचशील कम्पनी में कार्य किया था जिसकी पैमेट करीब 40 लाख रु के लगभग है कम्पनी मैनेजमेंट से लगातार पीछे बात करने का प्रयास किया लेकिन कंपनी की तरफ से कोई संतोषजनक जवाब नही मिला जिसके विरोध में 23 मार्च को कंपनी के हेड ऑफ़िस सेक्टर 63 नोएडा में महापंचायत करने का फ़ैसला लिया गया,

बैठक के दौरान संगठन का विस्तार भी किया गया जिसमें रवि खारी को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य,सचिन खारी को युवा जिला सचिव, संदीप खारी तहसील उपाध्यक्ष दादरी,अरुण कुमार को ग्राम अध्यक्ष शहदरा तथा सोनू को ग्राम उपाध्यक्ष शहदरा नियुक्त किया गया सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पूरी ईमानदारी व निष्ठा से संगठन हित में कार्य करने की शपथ दिलायी गई,

इस मौक़े पर रमेश कसाना,पप्पू प्रधान, रवि नागर, मास्टर इंदरपाल सिंह,अमित नागर,कर्मवीर भाटी, ओमेंद्र सिंह,संजय कसाना,जोगिंद्र कसाना, सोनू कसाना सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे,

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!