डॉ अंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान संरक्षित भारतीय लोकतंत्र एवं मौलिक अधिकार कायम -प्रदीप भारती

बिलासपुर:डॉ अंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान संरक्षित भारतीय लोकतंत्र एवं मौलिक अधिकार कायम प्रदीप भारती समाजसेवी वरिष्ठ एडवोकेट प्रदीप भारती ने कहा है कि भारत में बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान के संरक्षण में ही देश में लोकतंत्र और नागरिकों के मौलिक अधिकार कायम और सुरक्षित है इसीलिए भारतवर्ष विश्व पटल पर विकासशील एवं समृद्धशाली तथा विकसित भारत श्रेष्ठ भारत के रूप में अपनी पहचान बनाए हुए हैं एडवोकेट प्रदीप भारती उत्तर प्रदेश के जिला गौतम बुद्ध नगर ग्रेटर नोएडा नगर पंचायत बिलासपुर स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर पार्क में डॉ भीमराव अंबेडकर समाज सुधार समिति रजि0 के तत्व धान में आगामी डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती मनाए जाने के लिए आयोजित आवश्यक बैठक में बोल रहे थे। समिति की बैठक वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप भारती की अध्यक्षता व एडवोकेट महेश सिंह के संचालन में हुई जिसमें पूर्व वर्षों की भांति इस बार डॉक्टर अंबेडकर जी के कृतित्व और व्यक्तित्व पर आधारित दर्जनों झांकियां प्रदर्शित किए जाने पर चर्चा हुई बैठक में उपस्थित सभी की एक मत से राय थी कि अंबेडकर जयंती के माध्यम से शिक्षा, समानता एवं संघर्ष का समाज युवा पीढ़ी में अच्छा संदेश जाना चाहिए क्योंकि डॉक्टर भीम भीमराव जी के बनाए संविधान से भारत वर्ष में सामाजिक समानता, स्वतंत्रता की अभिव्यक्ति, नागरिकों की सुरक्षा और लोकतंत्र जीवित है। देशवासियों को भारतीय संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर जी को कृतज्ञता से नमन करना चाहिए। बैठक में मदनपाल सिंह एडवोकेट, भागमल रोहित सिंह, एडवोकेट देवेंद्र भास्कर, सुबोध चौधरी, देशराज सिंह, व सूरज सिंह आदि शामिल हुए,
रिपोर्ट घनश्याम पाल निर्मल






