हेडपंप के पानी की जांच को सार्वजनिक किया जाए- चौ. प्रवीण भारतीय

सिकंदराबाद: सिकंदराबाद में बढ़ते हुए जल प्रदूषण के कारण क्षेत्र के विभिन्न गावों के सरकारी हेड पंपों का पानी बिल्कुल दूषित हो चुका है इस समस्या के समाधान हेतु करप्शन फ्री इंडिया में तीन माह पूर्व तहसील में प्रदर्शन करते हुए एसडीएम से जांच की मांग की थी जिसके तत्पश्चात विभिन्न गांवों के सरकारी हेड पंपों से पानी के जांच सैंपल जल विभाग को भेजे गए लेकिन आज तक जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की है जिसके संबंध में करप्शन फ्री इंडिया संगठन में नायब तहसीलदार अंकित कुमार को ज्ञापन सौंपा।
करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय व चौधरी प्रेमराज भाटी ने बताया कि सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्रीयो के द्वारा बड़े स्तर पर जल,वायु प्रदूषण किया जा रहा है। जिसकी वजह से ग्रामीणों का जीवन नर्क बन चुका है। बढ़ते हुए जल,वायु प्रदूषण के कारण प्रत्येक गांव में गंभीर बीमारियों से लोग जूझ रहे हैं। इस समस्या के समाधान हेतु करप्शन फ्री इंडिया संगठन आंदोलन कर रहा है। आंदोलन के परिणाम स्वरूप विभिन्न गांवों के सरकारी हेड पंपों से जल विभाग के द्वारा पानी के सैंपल जांच हेतु लिए गए थे। चौधरी प्रवीण भारतीय ने कहा कि कई महीने बीत जाने के बाद भी सरकारी हेड पंप के पानी के लिए गए सैंपल की जांच आज तक सार्वजनिक नहीं की गई है। हेड पंपों से आ रहे दूषित पानी को ग्रामीण पीने को मजबूर हैं। ग्रामीणों को संदेह है की जांच रिपोर्ट में पानी की गुणवत्ता बेहद खराब है इसलिए रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की जा रही। संगठन के द्वारा पत्र देकर जल्द पानी के सैंपल की जांच को सार्वजनिक करने की मांग की गई।
इस दौरान- चौधरी प्रेम राज भाटी मलखान सिंह यादव झम्मन सिंह बसंत सिंह भाटी धीर सिंह भाटी नीरज भड़ाना राजकुमार पीलवान मोहित अधाना उधम सिंह भीम सिंह कैप्टन नरेश यादव मोहम्मद मजहर अली विजय प्रधान सूबेदार गजेंद्र सिंह दया प्रधान जसवंत सिंह आदि लोग मौजूद रहे।






