आशु लिपिक परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थी हुए फेल ,छः अप्रैल को होने वाला साक्षात्कार स्थगित
अमर सिंह महाविद्यालय लखावटी में होनी थी आशु लिपिक पद पर भर्ती

औरंगाबाद (बुलंदशहर )अमर सिंह महाविद्यालय लखावटी में आशु लिपिक के रिक्त पद पर भर्ती हेतु कराई गई परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थी इस फेल हो गए। किसी भी अभ्यर्थी के पास ना हो सकने के चलते भर्ती हेतु छः अप्रैल को होने वाले साक्षात्कार को स्थगित कर दिया गया है।
अमर सिंह महाविद्यालय लखावटी में आशु लिपिक के रिक्त चल रहे पद पर नियुक्ति हेतु 22 अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन पत्र जमा किए गए थे।आशु लेखन एवं हिन्दी टंकण परीक्षा 30 मार्च को आई टी आई संस्थान सहकारी नगर में संपन्न हुई जिसमें कुल 13 अभियार्थी शामिल हुए थे। खास बात यह रही कि इस परीक्षा में शामिल सभी 13 अभ्यर्थी फेल हो गए। इनमें से एक भी अभ्यर्थी सफल नहीं हो सका। इस स्थिति के चलते छ अप्रैल को होने वाले साक्षात्कार कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजेन्द्र कुमार ने इस आशय का पत्र गुरुवार को जारी किया है।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






