बीडीआरडी सरस्वती विद्या इंटर कॉलेज दनकौर में श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर सुंदरकांड पाठ का किया गया भव्य आयोजन

दनकौर:आज बिशम्बर दयाल राममूर्ति देवी सरस्वती विद्या इंटर कॉलेज, दनकौर में श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। 
कार्यक्रम का शुभारंभ श्री हनुमान जी, श्री राम दरबार एवं मां शारदे के समक्ष विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर किया गया। इसके पश्चात विद्यालय के आचार्यो, छात्रों एवं श्रद्धालुओं द्वारा सुंदरकांड का सामूहिक पाठ किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
इस अवसर पर कांति गोयल, अनिल मांगलिक, द्रोण रथ फाउंडेशन के अध्यक्ष ओमप्रकाश गोयल एवं देवदत्त शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य जयप्रकाश सिंह ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए सभी को हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दीं।
अंत में सभी उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। विद्यालय परिवार, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों की सहभागिता से कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायक रहा। आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि विद्यालय में संस्कार एवं एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त आचार्य,कर्मचारी उपस्थित रहे।






