बुलन्दशहर

हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया धूमधाम से 

चोला चढ़ाया,हवन पूजन कर किया भव्य भंडारा ,सैंकड़ों श्रृद्धालुओं ने ग्रहण की भोजन प्रसादी 

औरंगाबाद( बुलंदशहर )पवन पुत्र हनुमान जी का जन्मोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया। बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे श्रृद्धालुओं ने भक्ति भाव से चोला चढ़ाकर बाबा का मनोहारी श्रंगार किया। हवन किया गया और पूजा अर्चना की गई। विशाल भंडारे में सैंकड़ों लोगों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की।

प्राचीन नागेश्वर मंदिर परिसर में श्री बालाजी सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित हनुमान जन्मोत्सव समारोह में बाबा की प्रतिमा पर सिंदूरी चोला चढ़ाया गया। हवन किया गया जिसमें मंदिर के सेवादारों कैलाश कुमार अग्रवाल, योगेश कुमार अग्रवाल, नितिन सिंघल,दीपक अग्रवाल दीनू,रौकी सिंघल, गौरव गर्ग,टीटू वर्मा,बौबी शर्मा, शिवम् सिंघल, गौरव सिंघल, देवेन्द्र कुमार सिंघल, जयप्रकाश,चमन सैनी, अतुल हैप्पी कमल सैनी राजीव शर्मा वेदप्रकाश सोनी, डॉ अश्विनी वर्मा, चौधरी रैबर्ष, अर्जुन वर्मा, अभिषेक आदि ने आहूतियां दीं।हवन मंदिर के महंत आचार्य कुलदीप शास्त्री एवं अविनाश शास्त्री ने संपन्न कराया,

हवन के पश्चात विशाल भंडारा किया गया जिसमें सैकड़ों लोगों ने पंक्तिबद्ध बैठकर हलवा पूरी सब्जी की भोजन प्रसादी ग्रहण की।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!