इनकम टैक्स में ऑफिस सुप्रिटेंडेंट बनने पर करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने किया सम्मानित

दनकौर: करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं ने कैंप कार्यालय पर रीलखा निवासी विकास कसाना को एसएससी सीजीएल के अंतर्गत इनकम टैक्स विभाग में ऑफिस सुपरिटेंडेंट पद पर चयनित होने पर करप्शन फ्री इंडिया संगठन द्वारा सम्मानित किया गया। सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश महासचिव मास्टर दिनेश नागर ने कैंप कार्यालय पर विकास कसाना को पगड़ी बांधकर, ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर करप्शन फ्री इंडिया संगठन के प्रदेश महासचिव मास्टर दिनेश नागर ने कहा कि विकास कसाना की यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने बताया कि कड़ी मेहनत, लगन और सही दिशा में प्रयास करने से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। विकास की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने भी विकास कसाना को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विकास कसाना ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और निरंतर मेहनत को दिया। उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि वे लक्ष्य निर्धारित कर पूरी ईमानदारी से तैयारी करें, सफलता जरूर मिलेगी।
इस दौरान राकेश नागर, हरेंद्र कसाना, संकेत कसाना, जितेंद्र भाटी, गजराज सिंह, अमल कसाना, रजनेश शर्मा, संजय कसाना, मुखिया गुर्जर, शिवम कसाना, दक्ष गुर्जर आदि लोग मौजूद रहे।






