बुलन्दशहर

हार्टअटैक से होमगार्ड की मौत 

खानपुर थाना क्षेत्र की जाडौल पुलिस चौकी पर ड्यूटी पर हुई मौत, पोस्टमार्टम के पश्चात पैतृक गांव ईलना में हुआ अंतिम संस्कार

औरंगाबाद (बुलंदशहर )ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक होमगार्ड खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जाडौल‌ पुलिस चौकी पर तैनात थे। हृदय घात से अचानक हुई मौत से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराने के उपरांत शव को मृतक के परिजनों को सौंप दिया। गमगीन माहौल में मृतक का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव ईलना में कर दिया गया। अंतिम संस्कार के दौरान औरंगाबाद व खानपुर थाना प्रभारी मौजूद रहे। मृतक होमगार्ड क्षेत्र के एक विद्यालय में बतौर शिक्षक भी कार्य करते थे।

खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जाडौल पुलिस चौकी पर ग्राम ईलना निवासी लोकमन पुत्र जगदीश फ़ौजी उम्र लगभग42 वर्ष ड्यूटी पर तैनात थे। शुक्रवार सुबह लगभग तीन बजे उन्हें सीने में दर्द की शिकायत शुरू हुई। चौकी पर तैनात अन्य लोग उन्हें तत्काल बुलंदशहर एक निजी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के उपरांत मृतक के परिजनों को सौंप दिया। अत्यंत गमगीन माहौल में मृतक का अंतिम संस्कार गांव ईलना में कर दिया गया।

मुखाग्नि मृतक के पुत्र हेमंत ने दी।मृतक होमगार्ड ने अपने पीछे पत्नी व चार बच्चे छोड़े हैं।अंतिम संस्कार में औरंगाबाद थाना प्रभारी रामनरायण सिंह व खानपुर थाना प्रभारी रितेश कुमार चौकी इंचार्ज सर्वेश कुमार तथा भारी संख्या में साथी होमगार्ड व पुलिस कर्मी मौजूद रहे। ग्राम प्रधान योगेंद्र सिंह लोधी व सैंकड़ों ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!