ग्रेटर नोएडा

माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं से कराया अवगत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने निष्पक्ष जांच करा दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने का दिया आश्वासन

ग्रेटर नोएडा:वीर विराट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक ने ग्लोबल न्यूज 24×7 को बताया कि उन्होंने क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से एक महत्वपूर्ण मुलाकात की जो काफी सफल रही व जनहित के मुद्दों एवं कार्यकर्ताओं की समस्याओं को लेकर  विस्तृत चर्चा हुई ,

इन्होंने बताया कि ग्राम गड़ाना के सरकारी विद्यालय की जांच एवं शिक्षिका उर्वशी व अंजली मिश्रा से संबंधित शिकायतों को भी मुख्यमंत्री जी के समक्ष रखा गया जिस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने निष्पक्ष जांच एवं दोषियों पर कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

वीर विराट एसोसिएशन सदैव जनहित, शिक्षा सुधार एवं न्याय की ऐसे ही आवाज उठाता रहेगा।

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!