व्यापारी सुरक्षा फोरम ने एस पी सिटी को ज्ञापन देकर की समस्या समाधान कराने की मांग

औरंगाबाद (बुलंदशहर )व्यापारी सुरक्षा फोरम की जिला कार्यकारिणी ने एस पी सिटी को ज्ञापन देकर व्यापारियों के हित में विभिन्न समस्याओं के समाधान कराये जाने की मांग की। एस पी सिटी ने यथा संभव कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।
व्यापारी सुरक्षा फोरम जिलाध्यक्ष रविन्द्र गोयल के नेतृत्व में व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल ने एस पी सिटी को ज्ञापन सौंपा। पांच सूत्रीय ज्ञापन में भीषण गर्मी को देखते हुए जनपद में नगरपालिका नगर पंचायतों द्वारा मुख्य मार्गों पर जल छिड़काव कराने चौराहों पर पेय जल मुहिया कराने हेतु प्याऊ लगवाए जाने हेतु निर्देश जारी किए जाने, निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने, यातायात व्यवस्था सुचारू ढंग से कराने व जाम की समस्या का स्थाई समाधान कराने,टृैफिक पुलिस द्वारा अनावश्यक उत्पीड़न को अविलंब रुकवाये जाने,नाप तौल विभाग में दबंग निजी व्यक्तियों के माध्यम से हो रही अवैध वसूली पर कड़ाई से अंकुश लगाने की मांग की गई है।
एस पी सिटी ने ज्ञापन में उठाये गये बिन्दुओं पर विचार कर तथा संभव कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।
रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल






