ग्रेटर नोएडा
वीर विराट एसोसिएशन ने ग्राम कुलेसरा में नालियों एवं गलियों का किया सर्वेक्षण

ग्रेटर नोएडा:वीर विराट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अभिषेक द्वारा ग्राम कुलेसरा में नालियों, गलियों एवं सड़क व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण एवं सर्वेक्षण किया गया। इस दौरान संबंधित प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान जल निकासी, टूटी सड़कों, गंदगी एवं अन्य जनसमस्याओं को चिन्हित कर उनके शीघ्र समाधान हेतु अधिकारियों को अवगत कराया गया। डॉ. अभिषेक ने कहा कि क्षेत्रवासियों को स्वच्छ एवं बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है।






