बुलन्दशहर

गांव सेगली में हुआ दादा जी का विशाल भंडारा 

सांसद विधायक सहित हजारों लोगों ने कराई उपस्थिति दर्ज ,पांच हजार लोगों ने उठाया रागनी कार्यक्रम का भरपूर लुत्फ 

औरंगाबाद (बुलंदशहर )युगों युगों से चली आ रही परंपरा के अनुरूप गांव सेगली में दादा जी का भव्य भंडारा आयोजित किया गया। भंडारे में सांसद विधायक सहित सैंकड़ों गणमान्य लोगों ने दादा जी का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर रागिनी कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें दूर दराज और आसपास के सैंकड़ों गांवों से आए हजारों लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

अगौता थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनाहपुर सेगली में अरसे से चली आ रही परंपरा के अनुरूप जन जन के अराध्य दादा जी की समाधि स्थल पर शनिवार को भव्य विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। वयोवृद्ध गंगा सिंह चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दादा जी की समाधि स्थल पर दादा जी की आरती उतार कर पूजा अर्चना करते हुए किया गया। मुख्य अतिथि सेवा निवृत्त कमिश्नर जगदीश सिंह दाहिया तथा विशिष्ट अतिथि रिटायर्ड कमांडर चौधरी बृह्म पाल सिंह, सांसद डॉ भोला सिंह एवं क्षेत्रीय विधायक संजय शर्मा रहे।

तत्पश्चात भंडारा और रागिनी कार्यक्रम शुरू हुआ। रागिनी कार्यक्रम में प्रसिद्ध रागिनी गायक तरुण बालियान सुनीता चौहान सगुन चौधरी मुस्कान बेबी एंड पार्टी ने दूर दराज और आसपास के सैंकड़ों गांवों से आए हजारों लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। गांव किसौली निवासी छः वर्षीय बाल कलाकार ने अपनी मनमोहन नृत्य प्रस्तुति से हजारों दर्शको की भरपूर दाद पाई। थाना प्रभारी अगौता संजेश कुमार एस आई संजय शर्मा भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहकर कड़ी चौकसी बनाये रहे। सायं पांच बजे तक भंडारा कार्यक्रम निरंतर जारी रहा।

रिपोर्टर राजेंद्र अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!