ग्रेटर नोएडा

भाकियू(कृषक) ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण मे एसीईओ से की बैठक 

ग्रेटर नोएडा:आज भारतीय किसान यूनियन (कृषक ) ने राष्ट्रीय संगठन मंत्री हरबीर सिह के नेतृत्व मे ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण मे किसानों की समस्याओं को लेकर बैठक की जिसमें अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी वीएस लक्षमी ओएसडी राम नयन यादव ओएसडी गिरिश झा सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे इस सम्बन्ध में सगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण नागर ने कहा की किसानों के मुख्य मुद्दे जिसमे सभी किसानों को १०% भूखंड आवंटित करने नया भूमि अधिग्रहण क़ानून को लागू करने मुआवजे के रेट में बढ़ोतरी किसानो की आबादी बैकलीज का निस्तारण गाँव विकास के कार्य का निस्तारण सरकारी अस्पताल के लिए भूखंड आवंटन करने सहित सभी मांगों पर गम्भीरता से चर्चा हुई है ,

इस संबंध मे सगठन के राष्ट्रीय महासचिव हरेंद्र नागर ने कहा की अगले महीने होने वाली बैठक से पहले कई समस्या के निस्तारण करने का आश्वासन अधिकारियों ने दिया है इस मौके पर हरबीर सिंह,हरेंद्र नागर एडवोकेट जीतू गुर्जर,सतपाल नागर ,देवेंद्र कसाना ,विकास नागर ,अशोक भाटी ,सरजीत नागर , रविन्द्र भाटी , विजेंद्र भाटी , अजीत भाटी , सुन्दर पायला , भारत भाटी ,आशु सहित आदि लोग मौजूद रहे

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!